होम मुल्तान टेस्ट में हो गया बवाल, उठे अंपायर पर सवाल, पाकिस्तान के साथ बेईमानी हुई?
मुल्तान टेस्ट में हो गया बवाल, उठे अंपायर पर सवाल, पाकिस्तान के साथ बेईमानी हुई?
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सऊद शकील नेमुल्तान टेस्टमें कमाल की बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 213 गेंदों में 94 रन बनाए.
हालांकि शकील शतक से चूक गए. शकील को मार्क वुड ने आउट किया. बता दें शकील के आउट होने पर काफी विवाद हो गया है. दरअसल शकील का कैच विकेटकीपर ऑली पोप ने लपका जिसपर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का दावा है कि शकील गलत फैसले का शिकार हुए और जब पोप ने उनका कैच लपका था तो गेंद जमीन पर लग गई थी. सोशल मीडिया पर लगातार तीसरे अंपायर के फैसले के खिलाफ पोस्ट हो रही हैं.
सऊद शकील के आउट होने की वजह मैदानी अंपायरों का सॉफ्ट सिग्नल भी रहा. दरअसल मैदान पर खड़े अंपायर अलीम दार ने सऊद शकील को सॉफ्ट डिसिजन के तहत आउट दे दिया. सॉफ्ट डिसिजन क्रिकेट में बेहद अहम माना जाता है. दरअसल अगर तीसरे अंपायर को आउट या नॉट आउट के पूरे सबूत नहीं मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में मैदानी अंपायर के फैसले को ही मान्य करार दिया जाता है.
सऊद शकील बने दीवार
सऊद शकील अपने शतक से जरूर चूक गए लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने मुल्तान टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की. एक ओर जहां बाबर आजम और रिजवान जैसे बल्लेबाज दूसरी पारी में जल्दी पवेलियन लौट गए वहीं दूसरी ओर सऊद शकील दीवार की तरह इंग्लिश गेंदबाजों के सामने डटे रहे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।