होम कुंग फू चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2022 07:47 PM

कुंग फू चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

कुंग फू चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

कुंग फू चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

लखनऊ, 10 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की दो प्रतिभाशाली छात्राओं शेख सारा अहमद इश्तियाक एवं शेख नबीजा अहमद इश्तियाक ने यू.पी. स्टेट कुंग फू चैम्पियनशिप में तीन गोल्ड मेडलजीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह चैम्पियनशिप लखनऊ कुंग फू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें शेख सारा अहमद इश्तियाक ने सब-जूनियर कैटेगरी के अन्तर्गत आयोजित टाउलू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है जबकि शेख नबीजा अहमद इश्तियाक ने जूनियर कैटेगरी के अन्तर्गत आयोजित टाउलू एवं सांदा प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड मेडल अर्जित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की दोनों बाल खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी चुस्ती-फूर्ती, कौशल, तकनीक तथा दमखम के बलबूते मार्शल आर्ट प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया है, साथ ही राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)