होम मोबाइल पर चोरी छिपे देखते हैं एडल्ट वीडियो, सोचते हैं किसको पता चलेगा तो सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
मोबाइल पर चोरी छिपे देखते हैं एडल्ट वीडियो, सोचते हैं किसको पता चलेगा तो सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
हमारे देश में एडल्ट कंटेंट पर बैन है लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोग इस तरह का कंटेंट मोबाइल पर देखते हैं। ऐसे लोग अकेले में चोरी छिपे इस तरह के वीडियो देखते हैं। कई लोग प्राइवेड मोड़ पर ऐसे वीडियो और कंटेंट देख रहे होते हैं।
उनको ऐसा लगता है कि इस तरह से वीडियो देखने पर किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन सच्चाई इतनी कड़वी है कि आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, जब आप एडल्ट कंटेंट देख रहे होते हैं तो उस वक्त आप पर हजारों एआई बॉट की नजर रहती है।
ऐप्स रखते हैं नजर
दरअसल, जब भी आप अपने मोबाइल पर एडल्ट कंटेंट देखते हैं तो इसकी जानकारी सबसे पहले आपके मोबाइल सर्विस ऑपरेटर को मिलती है। इसके साथ ही आपके फोन में मौजूद ऐप्स भी आप भी नजर रख रहे होते हैं। फोन में इंस्टॉल ऐप्स इस तरह का कंटेंट देखने के दौरान आप पर किसी खुफिया एजेंसी की तरह नजर रखते हैं। उस वक्त आपकी पूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री को ट्रैक किया जा रहा होता है।
smartphone Tips and Tricks
सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी होती है ट्रैकिंग
रिपोर्ट के अनुसार, आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल को भी खंगाला जाता है। इसके बाद यह तय किया जाता है कि आपको कौन-सा विज्ञापन दिखाया जाए। यदि कोई एडल्ट कंटेंट का आदी है तो उसको इससे जुड़े विज्ञापन ही दिखाए जाते हैं। वहीं जो लोग ऐसा कंटेंट देखने के लिए पेड सर्विस लेते है, वे सबसे पहले निशाने पर होते हैं। ऐसे लोगों से उनके बैंक अकाउंट की डिटेल उसी समय ले जाती है, जब वे पेमेंट कर रहे होते हैं। ऐसे में उनके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
फोन में आ सकता है वायरस
अगर आप मोबाइल में एडल्ट कंटेंट देख रहे हैं या डाउनलोड कर रहें हैं तो ऐसे कंटेंट के जरिए आपके मोबाइल में मैलवेयर या वायरस भी डाला जा सकता है। इसी मैलवेयर के जरिए बाद में आपकी जासूसी भी की जा सकती है और आपके निजी फोटो को भी सार्वजनिक करने की धमकी देकर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है। वर्ष 2018 में Kaspersky Lab की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12 लाख एंड्रॉयड यूजर्स एडल्ट कंटेंट देखने की वजह से मैलवेयर से प्रभावित हुए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।