होम वर्ल्ड कप से पाकिस्तान हुआ बाहर, भारत ने वीजा देने से किया इनकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 6, 2022 09:28 PM

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान हुआ बाहर, भारत ने वीजा देने से किया इनकार

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान हुआ बाहर, भारत ने वीजा देने से किया इनकार

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान हुआ बाहर, भारत ने वीजा देने से किया इनकार

भारत के साथ सामान्य रिश्तों की बुनियाद को पाकिस्तान सालों पहले खोखला कर चुका है। रिश्ते की खटास राजनीति तक ही सीमित नहीं है, यह क्रिकेट के मैदान पर भी नजर आता है। पाकिस्तान के नापाक हरकतों के चलते भारत ने लगभग ढेढ़ दशक पहले बाइलेटरल सीरीज खेलना बंद कर दिया।भारतीय टीम ने पाकिस्तान का पिछला दौरा 2006 में किया था। हालात पूरी तरह से बिगड़े हुए हैं। किसी टूर्नामेंट के लिए भी भारत कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं करता। भारत अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए दौरा करने से मना कर दिया। भारत की गौरमौजूदगी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका होता, लिहाजा एशियन क्रिकेट काउंसिल इस टूर्नामेंट को फिलहाल पाकिस्तान से बाहर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने पर विचार कर रहा है। हालांकि यह पाकिस्तान के लिए एक झटका से कम नहीं है, लेकिन उसे पता है कि वह भारत के साथ तल्ख रिश्ते के साथ क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ सकता। यही वजह है कि इन तमाम उथल-पुथल के बीच, पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने पर राजी हो गई।
पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के लिए नहीं कर सकेगी भारत दौरा
भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें मौजूद हैं। पाकिस्तान पहले ही आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं के कारण इंटरनेशनल स्टेज पर अलग थलग पड़ चुका है लिहाजा उसके लिए इस मौके को गंवाना मुनासिब नहीं था। पाकिस्तानी टीम वक्त गंवाए बिना भारत दौरे के लिए वीजा के लाइन में खड़ी भी हो गई।
पाकिस्तान टीम को नहीं मिला भारत का वीजा
दरअसल भारत 5 से 17 दिसंबर तक तीसरे ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। पाकिस्तानी टीम को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा मिलने की संभावना बनती नजर भी आ रही थी। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल की मानें तो भारत ने आखिरी वक्त में उसकी टीम को वीजा देने से मना कर दिया। पाकिस्तानी काउंसिल ने बाकायदा मीडिया रिलीज के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि उसका यह ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं है पर उसने खुद को वर्ल्ड कप का बड़ा दावेदार बताते हुए वीजा नहीं मिलने की खबर दी है। बता दें कि भारत लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है जिसके तमाम मुकाबले फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरू में खेले जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)