होम सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2022 07:54 PM

सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन

सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन

सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन

लखनऊ, 4 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन बेहद दिलचस्प और रुचिपूर्ण रहा। देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा व कम्प्यूटर ज्ञान  का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज बेहद दिलचस्प ‘वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुआ, जिसका विषय था ‘कैन यूथ प्ले ए पिवटल रोल इन फाइटिंग जेण्डर गैप इश्यू’प्रतियोगिता दो राउण्ड में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के प्रारम्भिक दौर में 15 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को चयनित किया गया, जिन्होंने फाइनल राउण्ड में विषय के पक्ष व विपक्ष में अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक क्षमता व विश्लेषणात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया। विषय के पक्ष में बोलते हुए दुर्गा शैक्षिक गृह, नेपाल की छात्रा सरिता गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को सामाजिक परिस्थितियों एवं इसकी समस्याओं से जूझने के लिए ऊर्जावान मस्तिष्क हैं। अतः वे इनका समाधान खोजने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। युवा पीढ़ी जानती है कि लिंगभेद समाज की देन है। सभी का यह मानना था की  लिंग भेद समाज में अपनी गहरी जड़े पहंचा चुकी एक बीमारी है।  हमें महिलाओं की लीडरशिप क्षमता को और मजबूत करने की आवश्यकता है।‘डिजिटल कॉमिक प्रतियोगिता’ भी आज सर्वाधिक आकर्षण रही जिसके माध्यम से देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा व रचनात्मक क्षमता की अमिट छाप छोड़ी। ‘इम्पार्टेन्स ऑफ फैमिली यूनिटी फॉर इन्वायर्नमेन्ट कन्जर्वेशन’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने कम्प्यूटर पर एक से बढ़कर एक कामिक्स बुक तैयार कर कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराया। प्रतियोगिता में छात्रों की गहरी सोच व कलात्मक प्रतिभा देखते ही बनती थी। विदित हो कि पाँच-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 3 से 7 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की लगभग 60 छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)