होम CM योगी के समाजवाद खत्म कर रामराज्य लाने की बात पर अखिलेश का पलटवार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2022 11:50 PM

CM योगी के समाजवाद खत्म कर रामराज्य लाने की बात पर अखिलेश का पलटवार

CM योगी के समाजवाद खत्म कर रामराज्य लाने की बात पर अखिलेश का पलटवार

CM योगी के समाजवाद खत्म कर रामराज्य लाने की बात पर अखिलेश का पलटवार

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुक्रवार को मैनपुरी में जनसभा के दौरान समाजवाद खत्म करके रामराज्य लाने की बात को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

यादव ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री समाजवाद सिखा कर गए हैं। मुख्यमंत्री बोले समाजवाद क्या है। हमने इससे पहले उनका भाषण विधान परिषद में सुना था। अभी तो हमारा समाजवाद दूसरा बताया और दूसरा समाजवाद समझाया। हमारे बाबा मुख्यमंत्री को समाजवाद पढ़ने के लिए ओशो की किताब मिली। हमारे मुख्यमंत्री कितने अच्छे है ओसो से समाजवाद सीख रहे हैं। अगर समाजवाद वहां से सीख रहे हैं तो किताब भी पूरी पढ़ते होंगे।

सपा नेता ने मुख्यमंत्री की ओर से डिंपल यादव को ‘बेचारी' बताए जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को जो बताना चाहिए था वह नहीं बता कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री आए और ना जाने कितनी बार उपमुख्यमंत्री आए लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किसानों को डीएपी कितने में मिल रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)