होम भारत-आस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में भारत और आस्ट्रेलिया की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार से प्रारंभ हुआ है। युद्धाभ्यास को 'ऑस्ट्रा हिन्द–22 (Austra Hind 22) ' नाम दिया गया है। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच 11 दिसंबर तक युद्धाभ्यास होगा। ऑस्ट्रा हिन्द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है।युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा ले रही है। आस्ट्रा हिंद सैन्य युद्धाभ्यास प्रतिवर्ष भारत और आस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। आस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिविजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्यास स्थल पर दो दिन पहले ही पहुंच गए थे। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं।
संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य-
संयुक्त युद्धाभ्यास दोनों सेनाओं को शत्रुओं के खतरों को बेअसर करने के उद्देश्य से कंपनी और प्लाटून स्तर पर सामरिक संचालन करने के लिए रणनीति,तकनीक एवं प्रतिक्रियाओं के लिए सर्वोत्तम कार्य प्रणाली को साझा करने में सक्षम बनाएगा।
संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देश के सैनिकों को होगा लाभ
सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास, विशेष हथियारों के कौशल की मूल बातें और शत्रुओं के लक्ष्य पर हमला करने जैसे प्रमुख गतिविधियां शामिल होंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी समझ एवं पारम्परिकता को बढ़ावा देने के साथ ही आपसी संबंधों का मजबूत करना होगा। महाजन फिल्ड फायरिंग पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।