होम एमसीडी में अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही भाजपा, जनता देगी जवाब : सिसोदिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2022 09:27 PM

एमसीडी में अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही भाजपा, जनता देगी जवाब : सिसोदिया

एमसीडी में अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही भाजपा, जनता देगी जवाब : सिसोदिया

एमसीडी में अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही भाजपा, जनता देगी जवाब : सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में ‘‘विफल'' रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर शासन कर रही है।

हरकेश नगर, पुल प्रह्लादपुर और तुगलकाबाद के विभिन्न वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के निवासी नगर निकाय से 'तंग' आ चुके हैं और इस बार वे विकास के लिए काम करने वाली पार्टी को चुनेंगे।

उन्होंने कहा, “लोग कह रहे हैं कि भाजपा पिछले 15 साल से एमसीडी में जनता को धोखा दे रही है। लोग भी उनके कचरे को लेकर कुप्रबंधन से तंग आ चुके हैं। इस बार लोग उस पार्टी को चुनेंगे जो विकास के लिए काम करती है।” एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)