होम हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की : हुड्डा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2022 10:37 PM

हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की : हुड्डा

हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की : हुड्डा

हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की : हुड्डा

हरियाणा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। अन्य दलों से कांग्रेस शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है और आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर पूर्व जिला पार्षद राजेश मांदी ने नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली से आए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का मंगलवार को यहां दामन थाम लिया। उन्होंने हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने सभी का कांग्रेस में स्वागत किया और पूरे मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, वरिष्ठ नेता प्रवीण चौधरी और प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।

श्री हुड्डा ने कहा कि दक्षिण हरियाणा समेत जिस तरह पूरे प्रदेश में भाजपा और अन्य दलों से लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। क्योंकि जनता को भरोसा है कि कांग्रेस ही विकास कार्य कर सकती है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हैं दक्षिण हरियाणा तक पानी पहुंचाने के लिए हांसी बुटाना नहर का निर्माण हुआ। लेकिन प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद हरियाणा के हक के पानी की लड़ाई को कमजोर कर दिया गया। भविष्य में दक्षिण हरियाणा को उसके हिस्सा का पानी दिलवाने का काम भी कांग्रेस ही करेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन जनहित के लिए नहीं बल्कि निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए हुआ है। स्वार्थ के आधार पर समझौते करने वाले दल कभी भी जनहित के फैसले नहीं ले सकते हैं। प्रदेश का हर वर्ग इस गठबंधन सरकार से तंग है। लोग अभी से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)