होम स्मृति ईरान का कांग्रेस पर आरोप- राहुल गांधी और गांधी परिवार ने अमेठी को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2022 10:25 PM

स्मृति ईरान का कांग्रेस पर आरोप- राहुल गांधी और गांधी परिवार ने अमेठी को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया

स्मृति ईरान का कांग्रेस पर आरोप- राहुल गांधी और गांधी परिवार ने अमेठी को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया

स्मृति ईरान का कांग्रेस पर आरोप- राहुल गांधी और गांधी परिवार ने अमेठी को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी की जनता से बार-बार आशीर्वाद मिलने के बावजूद गांधी परिवार ने बदले में उसे धोखे के सिवा और कुछ नहीं दिया।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे के दौरान सलोन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक समाचार पत्र के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत की। उन्होंने डीह ब्लॉक परिसर में छह करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ईरानी ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा ''राहुल गांधी और गांधी परिवार अमेठी से जनप्रतिनिधि होने का बार-बार लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करता रहा है, लेकिन उन्होंने जनता को धोखे व पांच साल में एक बार दर्शन के अलावा कुछ नहीं दिया।''

उन्होंने कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसके निर्वहन में केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर डीह ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही 50 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले, ईरानी ने ब्लाक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)