होम नगर निकायों को लेकर यूपी सरकार ने तय की स्थिति, शहरी लोगों को देनी होंगी ये सुविधाएं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 11, 2022 09:37 PM

नगर निकायों को लेकर यूपी सरकार ने तय की स्थिति, शहरी लोगों को देनी होंगी ये सुविधाएं

नगर निकायों को लेकर यूपी सरकार ने तय की स्थिति, शहरी लोगों को देनी होंगी ये सुविधाएं

नगर निकायों को लेकर यूपी सरकार ने तय की स्थिति, शहरी लोगों को देनी होंगी ये सुविधाएं


यूपी सरकार ने अमृत-दो में होने वाले विकास कामों और उसके देखरेख के साथ ही वित्तीय स्थिति तय कर दी है। इस योजना में होने वाले कामों को निकायों को अपने खर्च पर पांच साल तक देखरेख करनी होगी। विशेष सचिव नगर विकास धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शासनादेश जारी करते हुए निकायों को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री की बैठक में बनी सहमति के आधार पर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले निकायों में अमृत योजना में होने वाले कामों की कुल लागत का केंद्र 25 प्रतिशत देगा। इसमें राज्य को 45 और निकायों को 30 फीसदी अपना हिस्सा मिलाना होगा।एक लाख से 10 लाख तक जनसंख्या वाले निकायों को कुल लागत का 33:33 प्रतिशत केंद्र देगा। राज्य को 46.67 और निकायों को 20 फीसदी मिलाना होगा। एक लाख से कम जनसंख्या वाले निकायों को केंद्र 50 फीसदी देगा। इसमें 30 राज्य और 20 फीसदी निकायों को मिलाना होगा। परियोजना लागत के अलावा अमृत-दो में सृजित होने वाली परियोजनाओं व परिसंपत्तियों की न्यूनतम पांच साल तक रख-रखाव के लिए पैसे की व्यवस्था निकायों को करनी होगी। इसका खर्च निकायों को स्वयं उठाना होगा। इसके साथ ही निकायों को केंद्र द्वारा निर्धारित सुविधाएं देनी होगी। जरूरत के आधार पर पानी, सड़क, पार्क के साथ सामुदायिक सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)