होम केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल कौन हैं ?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2022 09:02 PM

केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल कौन हैं ?

केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल कौन हैं ?

केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल कौन हैं ?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने 7,337 वोटों से भाजपा के कद्दावर नेता केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी है। इस दौरान पल्लवी पटेल को 1,06,278 वोट मिले जबकि केशव प्रसाद मौर्य को 98,941 वोट से ही संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि पल्लवी पटेल के खिलाफ उनकी बहन अनुप्रिया पटेल ने भी चुनावी प्रचार किया था। लेकिन फिर भी केशव प्रसाद मौर्य जीत दर्ज नहीं कर पाए। पल्लवी पटेल अपना दल (सोनेलाल) प्रमुख अनुप्रिया पटेल की सगी बहन और सोनेलाल पटेल की बेटी हैं। आपको बता दें कि सोनेलाल पटेल ने अपना दल की स्थापना की थी। लेकिन उनके निधन के बाद साल 2009 में पत्नी कृष्णा पटेल ने पार्टी को मोर्चा संभाला और धीरे-धीरे पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का प्रयास किया।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया और दो सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से एक सीट मिर्जापुर की थी जिस पर कृष्णा पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल जीती था। जिन्हें साल 2016 में केंद्रीय मंत्री बनने को सौभाग्य मिला था। हालांकि अनुप्रिया पटेल के बढ़ते कद की वजह से अपना दल में दो फाड़ हो गई और फिर 2016 में ही अनुप्रिया पटेल ने अपना दल (सोनेलाल) का गठन किया। जबकि कृष्णा पटेल अपना दल को मजबूत करने में जुटी हुई थीं।

इसके बाद बेटी अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के साथ गठबंधन को आगे बढ़ाया। जबकि कृष्णा पटेल अपनी दूसरी बेटी पल्लवी पटेल के साथ समय-समय पर कई गठबंधनों का हिस्सा रहीं। पिछले लोकसभा चुनाव में कृष्णा पटेल ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और इस बार के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)