होम क्या MCD के पास नहीं है पैसा ? भाजपा पर बरसे सिसोदिया, बोले- कांग्रेसियों की तरह बंद करो रोना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2022 08:55 PM

क्या MCD के पास नहीं है पैसा ? भाजपा पर बरसे सिसोदिया, बोले- कांग्रेसियों की तरह बंद करो रोना

क्या MCD के पास नहीं है पैसा ? भाजपा पर बरसे सिसोदिया, बोले- कांग्रेसियों की तरह बंद करो रोना

क्या MCD के पास नहीं है पैसा ? भाजपा पर बरसे सिसोदिया, बोले- कांग्रेसियों की तरह बंद करो रोना

 राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। आपको बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों के ऐलान को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने-सामने हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव रुकवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कुछ कारण दिए हैं, उन्होंने बहाने दिए हैं कि दिल्ली सरकार नगर निगम को पैसा नहीं देती है इसलिए चुनाव रुकवा दिए। ये बात मजाक और झूठ है। 

नगर निगम के पास नहीं है पैसा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार नगर निगम को पूरा पैसा देती है लेकिन नगर निगम में भाजपा ने इतना भ्रष्टाचार फैला रखा है, जिसके कारण नगर निगम के पास पैसा नहीं है, ये आपको स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी से तीन बातें कहना चाहता हूं कि कांग्रेसियों की तरह रोना बंद करो, ये तो कांग्रेसियों की आदत है। जितने दिन आपके पास बचे हैं तो हिम्मत से नगर निगम चलाओ।

उन्होंने कहा कि 15 साल दिल्ली के लोगों ने भाजपा को मौका देकर देखा तब आपकी सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब आपकी सरकार को जनता हटाने का मन बना चुकी है और अरविंद केजरीवाल जी को एमसीडी में देखना चाहती है तो आप रो रहे हैं कि पैसे नहीं दिए। अगर हिम्मत है तो नगर निगम के चुनाव का सामना करके दिखाओ, दिल्ली की जनता इस बार आपको 10 सीट भी दे दे तो बहुत बड़ी बात है। आपको भी इस बात का पता है कि आपको जनता 10 सीट भी नहीं देगी इसलिए आप चुनाव से भाग रहे हो। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)