होम यूपी चुनाव का ट्रेंड और भाजपा की चुनौती, क्या है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इशारा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2022 10:05 PM

यूपी चुनाव का ट्रेंड और भाजपा की चुनौती, क्या है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इशारा

यूपी चुनाव का ट्रेंड और भाजपा की चुनौती, क्या है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इशारा

यूपी चुनाव का ट्रेंड और भाजपा की चुनौती, क्या है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इशारा

यूपी में पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। छठे चरण का चुनाव तीन मार्च को होगा। इससे पहले सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी लगातार चुनाव प्रचार में लगे हैं। बलिया में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में पिछले तीन-चार दशकों से चले आ रहे ट्रेंड के बारे में लोगों को बताया। यह भी कहा कि भाजपा की रणनीति इस ट्रेंड को तोड़ने के लिए तैयार है। 

रसड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से किसी के बहकावे में न आने या गुमराह होने का भी आग्रह किया और कहा कि मतदान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि देश सबसे ऊपर है। कहा कि पहले चरण से पांचवें चरण के रुझान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश के मतदाता एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं।  पिछले 30 से 40 वर्षों में राज्य में लगातार दूसरी बार कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकी है। इस बार भाजपा लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है।

राजनाथ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाषण देने से भ्रष्टाचार को दूर नहीं किया जा सकता है। व्यवस्था में बदलाव करके भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है। सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लाचारी के साथ कहा था कि दिल्ली से भेजे जाने वाले 100 पैसे में से मुश्किल से 15 पैसे लाभार्थी तक पहुंचते हैं। भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। राजनाथ ने नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र ने दुनिया में देश का सिर ऊंचा रखा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)