होम EU में यूक्रेन की होगी एंट्री, UNSC से रूस को बाहर करने की प्लानिंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2022 09:40 PM

EU में यूक्रेन की होगी एंट्री, UNSC से रूस को बाहर करने की प्लानिंग

EU में यूक्रेन की होगी एंट्री, UNSC से रूस को बाहर करने की प्लानिंग

 EU में यूक्रेन की होगी एंट्री, UNSC से रूस को बाहर करने की प्लानिंग

कीव को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। कीव के लोगों से यूक्रेन सरकार का निर्देश है कि वे बंकर में ही रहें और घरों से बाहर न निकले। लोगों से कहा गया है कि पब्लिक शेल्टर या बंकर में ही लोग रहें। अंग्रेजी का शब्द है Man behind the machine जिस तरह से जेलेंस्की ने यूक्रेन को लड़ने का जज्बा दिखाया। उन्हें मौका दिया गया था देश छोड़ने का लेकिन इससे साफ इनकार करते हुए जेलेस्की ने कहा कि मुझे एयरक्राफ्ट नहीं चाहिए। मुझे आप हथियार दें और हम लड़ेंगे। इसके साथ ही आज यूरोपीय संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदीमीर जेलेंस्की का संबोधन भी हुआ। यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन के शामिल होने की अर्जी मंजूर हो गई है। यूरोपीय संसद ने यूक्रेन की अपील को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के लिए यूरोपीय संसद में एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रस्ताव पर संसद में वोटिंग होगी।ईयू में यूक्रेन के शामिल होने से सैन्य मदद तो नहीं आर्थिक मददगार जरूर यूक्रेन के लिए साबित होगा।  

यूएनएससी में रूस की स्थाई सदस्या पर खतरा

यूनाइटेड किंगडम की तरफ से एक बड़ा बयान दिया गया है। यूके का कहना है कि संयुक्तर राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को हटाने की योजना है और इसके विकल्प खुले हैं।  वैसे वास्तविकता में इस बयान के मायने ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। रूस अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बताते चलें कि यूएनएससी में पांच स्थाई सदस्य हैं जिन्हें पी5 के नाम से जाना जाता है इसमें अमेरिका रूस ब्रिटेन चीन और फ्रांस शामिल है बाकी सदस्य को 2 साल के लिए अस्थाई तौर पर चुना जाता है।

 जंग के बीच यूक्रेन की बड़ी मांग

जंग के बीच यूक्रेन के एक बड़ी मांग रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को आतंकी देश घोषित किया जाए। यूक्रेन की तरफ से कहा गया कि रूस की ओर एक बड़ा युद्ध अपराध करने की कोशिश की गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)