होम राजा भैया वाले कुंडा में अब एफआईआर कराने की होड़, चार और केस दर्ज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2022 09:59 PM

राजा भैया वाले कुंडा में अब एफआईआर कराने की होड़, चार और केस दर्ज

राजा भैया वाले कुंडा में अब एफआईआर कराने की होड़, चार और केस दर्ज

 राजा भैया वाले कुंडा में अब एफआईआर कराने की होड़, चार और केस दर्ज

प्रतापगढ़ के कुंडा में चुनाव के दिन राजाभैया और गुलशन यादव के समर्थकों के बीच हुए टकराव के मामले में पुलिस ने चार और एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें 85 लोग आरोपित बनाए गए हैं। इसके पहले सोमवार को दो एफआईआर पार्टी समर्थकों व एक एफआईआर माइक्रो ऑब्जर्वर की तरफ से दर्ज कराई गई थी। 

मतदान के दिन कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसत्तादल लोकतांत्रिक और सपा समर्थकों के बीच जगह-जगह टकराव हुआ था। जिसमें रविवार रात से एफआईआर दर्ज कराने का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में गुलशन यादव ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि पहाड़पुर बूथ पर जाते समय राजाभैया समर्थक व ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह ने शुभम सिंह, पुष्पराज सिंह, सोनू उर्फ सुनील सिंह, शम्भू सिंह, प्रशांत सिंह, विक्की सिंह, सुमित सिंह, सौरभ सिंह, दिनेश सिंह व 10 अज्ञात ने जानलेवा हमला कर गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी।

इसमें सोमवार रात पुलिस ने बलवा व जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इसी तरह पहाड़पुर बनोही के पूर्व प्रधान विनोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चुनावी रंजिश में उनके क्लीनिक के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)