होम ‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार’सी.एम.एस. राजाजीपुरम को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2022 06:57 PM

‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार’सी.एम.एस. राजाजीपुरम को

‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार’सी.एम.एस. राजाजीपुरम को

‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार’सी.एम.एस. राजाजीपुरम को

लखनऊ, 1 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को पर्यावरण संवर्धन के प्रयासों के लिए राज्य स्तरीय ‘अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ मिला है। अर्थियन पर्यावरण मित्र प्रोग्राम के अन्तर्गत सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्रों कौस्तुभ सक्सेना, धन्य रघुवंशी, प्रख्याति गुप्ता, निखिल सक्सेना एवं मो. मुजफ्फर अली ने ‘सस्टेनबिलिटी एण्ड वाटर’ विषय पर अपने शिक्षकों के नेतृत्व में अपने शोध एवं प्रस्तुतिकरण से बड़े ही अनूठे ढंग से जनमानस को ‘रि-साइकिल, रियूज एण्ड रिड्यूज पलूशन’ हेतु प्रेरित किया है। इसी उपलक्ष्य में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय, शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी है।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चयनित होकर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। देश-प्रदेश के कई विद्यालयों ने अर्थियन पर्यावरण मित्र प्रोग्राम में प्रतिभाग किया तथापि सस्टेनबिलिटी के क्षेत्र में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रयासों को सर्वश्रेष्ठ आँका गया। अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वायर्नमेन्ट एण्ड एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायर्नमेन्ट एण्ड फॉरेस्ट के तत्वावधान में प्रदान किया जाता है, जो कि खासतौर पर विद्यालयों को छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है।

                इन्ही प्रयासों के तहत सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)