होम वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर ने रोजा के अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में गन्ना पेराई सत्र का पूजन कर किया शुभारंभ

समाचारअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2025 07:42 PM

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर ने रोजा के अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में गन्ना पेराई सत्र का पूजन कर किया शुभारंभ

सांसद बोले-सीएम ने गन्ने के मूल्य पर 30 रुपये प्रति कुंटल ऐतिहासिक वृद्धि की है। समय से पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को फायदा होगा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर ने रोजा के अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में गन्ना पेराई सत्र का पूजन कर किया शुभारंभ

शाहजहांपुर |  वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व भाजपा सांसद अरुण सागर का  कई भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने सांसद के साथ रोजा के अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का पूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री और सांसद ने कहा कि समय से पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को बड़ा लाभ होता है। वैसे भी सीएम ने गन्ने के मूल्य पर 30 रुपये प्रति कुंटल ऐतिहासिक वृद्धि की है। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि कहा कि योगी जी के कारण किसानों को एक माह में दो बार दीपावली मनाने का अवसर मिला। ये सब सीएम योगी के कारण संभव हुआ संभव अब मोबाइल पर मिल रही पर्ची। एक समय था कि जब गन्ना रखे-रखे सूख जाता था और पर्ची नहीं मिलती थी। आज मोबाइल पर पर्ची मिल रही है। आलू-गन्ना, चना-गन्ना, सरसों-गन्ना, पत्ता गोभी गन्ना जैसे सहफसली खेती का अवसर मिला है। आमदनी बढ़ी है। यह मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है, इसके लिए धन्यवाद। पूर्व में कांग्रेस हो, बसपा हो या सपा, किसी ने किसानों की सुध नहीं ली। 'जय-जवान जय किसान' का नारा भले कांग्रेस से आया, लेकिन सार्थक भाजपा सरकार में ही हो सका है। राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था कराई और पीएम मोदी ने हमें सम्मान निधि दिया है। पिछली दो सरकारो के 10 वर्ष में गन्ना मूल्य में एक रुपया भी नही बढ़ाया गया, लेकिन सीएम योगी ने 8 वर्षो में 35 प्रतिशत से ज्यादा मूल्य बढ़ाया है ।पहली कैबिनेट में योगी जी ने किसानों के ऋण माफ किए ।जिससे पूरा प्रदेश खुश हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद ही किसानों की आज दोगुनी हुई है । किसान खुशहाल हुआ और उनकी फसल का पूरा फायदा किसानों को मिल रहा है ।

इस दौरान विधायक अरविन्द सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं अन्य सम्मानितजनों की उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)