होम UP में शुरू हुआ SIR अभियान- 4 दिसंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट शुद्धिकरण, BLO घर-घर पहुंचेंगे और देंगे प्री-प्रिंटेड फॉर्म
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान की शुरुआत 4 नवंबर से हो चुकी है। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें प्री-प्रिंटेड फॉर्म दें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान की शुरुआत 4 नवंबर से हो चुकी है। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें प्री-प्रिंटेड फॉर्म देंगे, जिसमें मतदाता का नाम, पता, उम्र, और EPIC कार्ड नंबर जैसी जानकारी पहले से दर्ज होगी।
राज्य निर्वाचन विभाग ने इस अभियान की थीम ‘शुद्ध निर्वाचक नामावली - मजबूत लोकतंत्र’ रखी है। यह प्रक्रिया 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में बेहद अहम मानी जा रही है। BLO न सिर्फ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देंगे, बल्कि उन्हें सही तरीके से भरने में मदद भी करेंगे और फॉर्म जमा करते समय रसीद (रिसीविंग) भी प्रदान करेंगे।
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, BLO हर मतदाता को प्री-प्रिंटेड फॉर्म की दो प्रतियां देंगे। मतदाताओं को इन्हें ध्यानपूर्वक भरना होगा, अपनी हालिया फोटो लगानी होगी और हस्ताक्षर कर BLO को जल्द से जल्द वापस करना होगा।
BLO फॉर्म की रिसीविंग देंगे, जिसे मतदाता को सुरक्षित रखना चाहिए।
यदि किसी मतदाता तक BLO नहीं पहुंचता है, तो वे आयोग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1950 और 1800-180-1950 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अभियान के पूरा होने के बाद 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ दर्ज की जा सकेंगी।
इन पर सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।
अंततः 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जो 2027 के विधानसभा चुनावों का आधार बनेगी।
SIR अभियान के साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।
चुनाव आयोग ने सभी दलों से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) उत्तर प्रदेश ने मतदाताओं से अपील की है कि वे BLO द्वारा दिए गए फॉर्म को समय पर भरकर वापस करें।
जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे भी इस अभियान के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।