होम राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर भड़के हरियाणा CM सैनी, बोले – कांग्रेस झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रही है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में "25 लाख वोटों की चोरी" के गंभीर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि आयोग के पास डुप्लीकेट वोटर एंट्री पहचानने का सॉफ्टवेयर है,
चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में "25 लाख वोटों की चोरी" के गंभीर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि आयोग के पास डुप्लीकेट वोटर एंट्री पहचानने का सॉफ्टवेयर है, लेकिन उसका प्रभावी उपयोग नहीं किया गया। वहीं, सैनी ने राहुल गांधी पर देश को "झूठ बोलकर गुमराह करने" का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया था, जो मतगणना से दो दिन पहले का था। वीडियो में सैनी यह कहते दिखे कि, "बीजेपी सरकार बना रही है, हमारे पास सभी व्यवस्थाएं हैं।"
राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद महादेवपुरा और अलंद जैसे इलाकों में शक हुआ कि यह हेराफेरी केवल एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चल रही है।
पंचकूला में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं।"
सैनी ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, इसलिए अब वह झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पाँच श्रेणियों — डुप्लीकेट वोटर, अवैध पते, थोक वोटर और अन्य साजिशों — के तहत 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई।
उन्होंने कहा कि "हरियाणा के इतिहास में पहली बार डाक वोट, वास्तविक वोटों से अलग पाए गए हैं।"
राहुल ने वोटर्स की डिटेल साझा करते हुए कहा कि यह ‘वोट चोरी’ चुनाव आयोग की लापरवाही का नतीजा है।
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक विदेशी महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा के 10 बूथों पर 22 बार अलग-अलग नामों से वोट डाले।
उन्होंने सवाल उठाया, "यह महिला कौन है? इसका नाम क्या है? यह कहां से आई है? इसके कई नाम हैं — सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला — जबकि सच्चाई यह है कि वह एक ब्राजीलियाई मॉडल है।"
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यूपी के कई लोगों ने हरियाणा में वोट डाला। उन्होंने कहा कि "बीजेपी नेता डालचंद यूपी में सरपंच हैं और हरियाणा में भी वोट डालते हैं।"
राहुल ने आगे कहा, "डालचंद ने अपने पिता का नाम बदला, लेकिन बेटे का नाम नहीं बदला, जिससे उनका खेल पकड़ में आया। इसी तरह मथुरा के सरपंच और बीजेपी नेता प्रह्लाद ने भी हरियाणा में वोट डाला। ऐसे हजारों नाम हैं।"
उन्होंने यह भी जोड़ा कि "केरल में बीजेपी नेता गोपाल कृष्णन कहते हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो चुनाव जीतने के लिए जम्मू-कश्मीर से लोगों को लाएंगे।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।