होम नवंबर की ठंड ने बढ़ाई सिहरन, यूपी में सुबह-शाम कोहरा, हवा में जहर बरकरार, AQI अब भी खतरनाक स्तर पर
उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन वायु गुणवत्ता (AQI) अभी भी खतरनाक स्तर पर है। राज्य का औसत AQI करीब 168 दर्ज किया गया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन वायु गुणवत्ता (AQI) अभी भी खतरनाक स्तर पर है। राज्य का औसत AQI करीब 168 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम को ठंडी हवा व कोहरे के कारण ठंडक अधिक महसूस होगी, जबकि दिन में हल्की गर्मी बनी रहेगी।
न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ चुका है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
राज्य में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। नवम्बर माह में सामान्यतः बारिश कम होती है, इसलिए अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा।
राज्य के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर अगले सप्ताह तक हवाएं तेज चलीं तो वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
सुबह-शाम धुंध और कुहासा के कारण लोगों को दृश्यता में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
राज्य के अधिकतर हिस्सों में औसत तापमान 17 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विभाग का कहना है कि दूसरे सप्ताह के बाद AQI में सुधार हो सकता है, बशर्ते हवाएं रफ्तार पकड़ें।
फिलहाल, लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनने, बाहर कम निकलने और सुबह की सैर से परहेज़ करने की सलाह दी गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।