होम अवैध कब्जा करने वालों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश, अब डराया या धमकाया तो पड़ेंगे लेने के देने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Nov 5, 2025 07:35 PM

अवैध कब्जा करने वालों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश, अब डराया या धमकाया तो पड़ेंगे लेने के देने

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर बने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना’ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई गरीबों या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करेगा और स

अवैध कब्जा करने वालों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश, अब डराया या धमकाया तो पड़ेंगे लेने के देने

लखनऊ: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर बने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना’ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई गरीबों या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करेगा और समाज को डराने-धमकाने का काम करेगा, तो “लेने के देने पड़ जाएंगे।”

माफिया से छीनी गई जमीन पर गरीबों के घर: सीएम योगी

लखनऊ के जियामऊ-डालीबाग स्थित एकता वन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने दुर्बल आय वर्ग के 72 परिवारों को फ्लैट के आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने कहा,
"यह सिर्फ आवास वितरण नहीं, बल्कि एक संदेश है कि माफिया से छीनी गई भूमि पर अब गरीबों के घर बनेंगे।"
सीएम ने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो माफियाओं को संरक्षण देते हैं और गरीबों का शोषण करवाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब उत्तर प्रदेश में ऐसी व्यवस्था नहीं चलेगी।

“जनता के अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध है सरकार”

सीएम योगी ने कहा, “अगर कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करेगा या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर समाज को धमकाने की कोशिश करेगा, तो लेने के देने पड़ जाएंगे। यह सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ी है।”
उन्होंने कहा कि यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां विकास के साथ धर्म, संस्कृति और परंपरा का संतुलन है।

लाभार्थियों से मिले सीएम योगी, बच्चियों को दुलार और चॉकलेट बांटी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आवास पाने वाले परिवारों से मुलाकात की, उन्हें गृह प्रवेश का सामान भेंट किया और नन्हीं बच्चियों को गोद में लेकर दुलार किया। सीएम ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया और कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं।

10.70 लाख में फ्लैट, बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपए

सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस प्राइम लोकेशन पर मात्र ₹10.70 लाख में फ्लैट दिए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब ₹1 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि 8,000 आवेदनों में से 5,700 पात्र पाए गए और पहले चरण में 72 को आवंटन किया गया।
सीएम ने कहा, “अब इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। जब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जुड़ेगा तो यह और भी सस्ता व लाभकारी होगा।”

“पूरा प्रदेश बनेगा माफिया मुक्त, सम्मानजनक आवास का अभियान जारी”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। जल्द ही यह अभियान पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा, ताकि हर गरीब और जरूरतमंद को सम्मानजनक आवास मिल सके। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आज का वातावरण इस बात का प्रमाण है कि सरकार विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस, “बिना रुके, बिना झुके कार्रवाई”

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में तय किया था कि यूपी की नकारात्मक छवि को बदलना है और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करनी है।
उन्होंने कहा, “8.5 सालों में बिना रुके, बिना झुके माफियाओं पर कार्रवाई की। पहले ये लोग संविधान का मजाक उड़ाते थे, अधिकारी इनके आगे झुकते थे, और पुरानी सरकारें भी इनके सामने घुटने टेकती थीं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।”
योगी ने कहा कि यूपी की जीरो टॉलरेंस नीति ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

“माफिया को सहानुभूति देने वाले भी जिम्मेदार”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग माफियाओं के प्रति सहानुभूति रखते हैं, वे प्रदेश की क्षति कर रहे हैं।
"जालिम माफिया किसी के नहीं होते, इनसे गरीब, व्यापारी, बहन-बेटियां सभी असुरक्षित हैं।"
सीएम ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख

सीएम योगी ने बताया कि अब तक 60 लाख गरीबों को आवास दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का आंकड़ा 15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
योगी ने कहा, “दंगे अब खत्म हो चुके हैं, हर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। एकता वन, सरदार पटेल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।”
उन्होंने बताया कि कुकरेल-गोमती तट से माफिया मॉल हटाकर ‘सौमित्र वन’ बनाया गया और घुसपैठियों-रोहिंग्या को हटाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)