होम यूपी में 2017 से 2021 के बीच वाहनों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
यूपी में 2017 से 2021 के बीच वाहनों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
यूपी में वाहनों पर हुए ट्रैफिक चालान को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी वालों को राहत देते हुए योगी सरकार ने 2017 से 2021 के बीच वाहनों पर हुए चालानों को निरस्त कर दिया है।
परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2017 से 21 के बीच वाले सभी वाहनों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान को रद्द किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि जल्द ही इस जानकारी को ई-पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया जाएगा।
बतादें कि यूपी की ट्रैफिक पुलिस हर रोज सैकड़ों चालान करती है। इनमें ज्यादातर चालान बाइक पर हेलमेट न लगाने को लेकर होते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सीट बेल्ट न लगाना, ट्रैफिक लाइट को तोड़ जाना आदि चालान भी शामिल हैं। योगी सरकार के इस फैसले से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस फैसले के बाद से वाहन मालिकों को अब पुलिस या फिर कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।