होम स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते छः गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2023 07:43 PM

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते छः गोल्ड मेडल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते छः गोल्ड मेडल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते छः गोल्ड मेडल

लखनऊ, 8 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने स्पेल बी कम्पटीशन में छः गोल्ड मैडल जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले इन मेधावी छात्रों में सानवी गुप्ता, मोहम्मद बिलाल, अथर्व जोहरी, दिव्यांशी सिंह, आदविका जायसवाल एवं मोहम्मद उमर फारुकी शामिल हैं।  प्रतियोगिता का आयोजन हमिंग बर्ड एजूकेशन लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रा ने स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर अपने अंग्रेजी ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर  गोल्ड मैडल अर्जित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. न सिर्फ अपने छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है, अपितु उन्हें सर्वश्रेष्ठ ज्ञान एवं सम्यक ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)