होम सी.एम.एस. की पाँच शिक्षिकाओं को‘सेंटा वाल ऑफ फेम’ का खिताब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 6, 2023 08:04 PM

सी.एम.एस. की पाँच शिक्षिकाओं को‘सेंटा वाल ऑफ फेम’ का खिताब

सी.एम.एस. की पाँच शिक्षिकाओं को‘सेंटा वाल ऑफ फेम’ का खिताब

सी.एम.एस. की पाँच शिक्षिकाओं को‘सेंटा वाल ऑफ फेम’ का खिताब

लखनऊ, 4 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की पाँच शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल के आधार पर ‘सेंटा वाल ऑफ फेम’ खिताब से नवाजा गया है। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की इन शिक्षिकाओं में सुश्री गंुजन टंडन, सुश्री सोनिया वर्मा, सुश्री स्मृति मेहरोत्रा, सुश्री शुमाइला रिजवी एवं सुश्री शुभांगी कपूर शामिल हैं। यह प्रतियोगिता सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देश भर के हजारों विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी शिक्षकों को तीन मुख्य मानकों सब्जेक्ट एक्सपर्टाइज, क्लासरूम कम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर आँका गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने प्राईमरी स्कूल विषयों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी है।सेंटा टीचिंग टेस्ट अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)