होम सांसद अरुण सागर ने मीडिया से कहा, मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष बेमिसाल
आज शाहजहांपुर में जो विकास हो रहा है, इससे पहले की सरकारों में कभी नही हुआ
शाहजहाँपुर। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शाहजहांपुर में भाजपा सांसद समेत तमाम नेताओं ने एक बैठक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। वहीं भाजपा सांसद अरुण सागर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिसमें प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी शिरकत की।अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार इकबाल सिंह लालपुरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के लिये संचालित योजनाओं कार्यक्रमों तथा उनके शैक्षिक उत्थान एवं सामाजिक सुरक्षा के विषय में कहा कि हर भारतीय को अच्छी शिक्षा मिले, विकास में सभी पूरी तरह से भगीदार रहे तथा समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति को भी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिये केन्द्र एवं राज्य दोनो सरकार प्रयासरत है। उन्होने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय निरन्तर प्रगति कर रहा है तथा देश के प्रत्येक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होने एकता एवं भाईचारे के साथ देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित करते हुये कहा कि यदि कोई गुमराह करने की कोशिश करे तो कदापि गुमराह न हो तथा सच को जरूर जाने। अल्पसंख्यकों के लिये शिक्षा रोजगार आवास आदि योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद अल्पसंख्याकों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है जो देश एवं समाज के आगे बढ़ने का प्रमाण है जबकि अन्य पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की संख्या में निरन्तर गिरावट देखी जा रही है। उन्होने कहा कि विश्व पटल पर भी भारत का सम्मान बढ़ा है। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अखिलेश यादव समेत विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि, अखिलेश यादव का अब कोई भी हथकंडा अब यूपी की राजनिति में चलने वाला नही है। 2017 से पहले के राज को कौन भूला है। पांच साल में 700 दंगे,, सड़कों पर गुंडागर्दी, अफरा-तफरी होती थी। जनता ने अखिलेश यादव का पांच साल का शासन झेला है। इसलिए यूपी में अब कोई नया हथकंडा चलने वाला नही है। आने वाले चुनाव के लिए देश की जनता और भाजपा तैयार है। पीएम मोदी आने वाले चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले हैं। 2019 से भी भारी-भरकम जीत आने वाले चुनाव में होगी। अखिलेश हों या बीएसपी, आरएलडी हो या फिर कांग्रेस, जनता सबको रिजेक्ट कर चुकी है। वर्ष 2014 के बाद से लगातार भाजपा चुनाव जीत रही है, लेकिन जहां पर जीत नही मिली है, उस पर चर्चा की जाएगी। 2018 में इंवेस्टर समिट के चार लाख करोड़ जमीन पर उतरे हैं अब दो साल बाद इंवेस्टर समिट का असर देखने को मिलेगा। करप्शन और क्राइम पर सीएम योगी जीरो टाॅलरेंस की नीती पर काम करती है।अगर किसी भी विभाग में कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करता है, तो जनता देखेगी कि, उसको किसी तरह से बख्शा नही जाएगा।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि, नौ साल बेमिसाल, पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नौ साल पूरे किए हैं। हर तरफ विकास कार्य किया जा रहा है, नेशनल हाइवे, रिंग रोड, बड़ी-बड़ी टंकियां, गरीबों को आवास, शौचालय दिए जा रहे हैं। तमाम तरह की योजनाएं दी जा रही हैं। आज शाहजहांपुर में जो विकास हो रहा है, इससे पहले की सरकारों में कभी नही हुआ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।