होम CM शिवराज ने एक और योजना का ऐलान, MP की बेटियों को मिलेगा ये फायदा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2023 09:19 PM

CM शिवराज ने एक और योजना का ऐलान, MP की बेटियों को मिलेगा ये फायदा

CM शिवराज ने एक और योजना का ऐलान, MP की बेटियों को मिलेगा ये फायदा

CM शिवराज ने एक और योजना का ऐलान, MP की बेटियों को मिलेगा ये फायदा

भोपाल: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बेटियों के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है, जिसका नाम खेल-कूद योजना है। इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने खेल मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को निर्देश दिया है।

लाडली बेटियों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, मेरे लिए सबसे सुंदर पल तभी होता जब मैं अपनी लाडली लक्ष्मियों के पास होता हूँ। बेटियों को बोझ समझा जाता रहा, बेटियों को खोक में मार दिया जाता था। बेटियां बोझ न रहे वरदान बने यह मेरा मकसद है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि, मेरे मन में आया कि बेटी जन्म लेने हो तो लखपति रहे इसलिए यह योजना बनी। योजना हो पढ़ाई से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मियों के लिए खेल कूद की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने खेल मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को निर्देश देते हुए कहा कि, बेटियों के खेलने कूदने के लिए बनाई जाए योजना, जिससे बेटी पढ़े भी खेले कूदे। बेटियां स्टार्टअप की तरफ भी बढ़े। क्योंकि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उठान होती है।

वही दमोह मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, यह मेटर मेरे संज्ञान में आया किसी भी बेटी को कोई भी स्कूल बाध्य नहीं कर सकता कि वह कोई ऐसी चीज पहने जो उनकी परंपरा में नहीं है। मामला मेरे संज्ञान में आया है दमोह के विद्यालय का मैंने जांच के निर्देश दिए हैं। तहकीकात के पश्चात् तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)