होम महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आधे घंटे तक क्या हुई बात?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2023 08:54 PM

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आधे घंटे तक क्या हुई बात?

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आधे घंटे तक क्या हुई बात?

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आधे घंटे तक क्या हुई बात?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। पवार और शिंदे की बीच यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

शरद पवार सीएम से मिलने के लिए मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पहुंचे थे।

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है और इसे राज्य की राजनीति में सबसे बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। यह मीटिंग इस लिहाज से भी खास है क्योंकि शिवसेना के दूसरे धड़े के नेता उद्धव ठाकरे छुट्टियां मनाने के लिए विदेश में हैं। दोनों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि इस बैठक में हुई चर्चा का ब्योरा सामने नहीं आया, लेकिन कहा गया कि पवार उन्हें मराठा मंदिर संस्था के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए वर्षा बंगले गए थे।

ऐसा कहा जाता है कि शरद पवार जब भी राज्य के मुखिया के सामने महत्वपूर्ण मुद्दे रखना चाहते हैं, तो वे खुद मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर जाते हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि शरद पवार चीनी मिल के सिलसिले में मुख्यमंत्री से चर्चा करने गए थे। हालांकि राजनीतिक हलकों की निगाहें इस मुलाकात पर टिकी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)