होम ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2023 10:05 PM

ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका

ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका

ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका

ज्ञानवापी परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा के मामले में मुस्लिम पक्ष की अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मुस्लिम पक्ष की ओर से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज की कोर्ट में चल रही सुनवाई के खिलाफ याचिका दायर की थी।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। जिला जज की अदालत में पहले से ही मामले की अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तारीख तय है। हिन्दू पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को अपने लिए बहुत बड़ी जीत बताया है।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद के एक हिस्से में श्रृंगार गौरी का मंदिर है। नवरात्र में ही यहां केवल पूजा पाठ की इजाजत होती है। हिन्दू पक्ष ने यहां नियमित पूजा पाठ के लिए जिला जज की अदालत में वाद दाखिल किया है। मुस्लिम पक्ष इसी वाद पर रोक की मांग की थी।

मुस्लिम पक्ष की ओर से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने वाद की पोषणीयता पर आपत्ति करते हुए अर्जी दाखिल की थी। कहा था कि कोर्ट को प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट 1991 के उपबंधों के तहत अदालत को वाद सुनने का अधिकार नहीं है।

इसे जिला जज की अदालत ने खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा था। अब हाईकोर्ट ने भी उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है। ऐसे में जिला जज की अदालत में मामले की सुनवाई होती रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)