होम हरिद्वार गंगा नदी में पहलवानों के मेडल विसर्जित करने के ऐलान के बाद उठे सवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 30, 2023 09:54 PM

हरिद्वार गंगा नदी में पहलवानों के मेडल विसर्जित करने के ऐलान के बाद उठे सवाल

हरिद्वार गंगा नदी में पहलवानों के मेडल विसर्जित करने के ऐलान के बाद उठे सवाल

हरिद्वार गंगा नदी में पहलवानों के मेडल विसर्जित करने के ऐलान के बाद उठे सवाल

भारतीय कुश्ती संघ में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े देश के शीर्ष पहलवानों ने नाराजगी जताते हुए अपने मेडल गंगा में बहाने का ऐलान किया है।

पहलवानों के ऐलान के साथ ही हरिद्वार में विरोध भी शुरू हो गया है।

मंगलवार शाम को हरकी पैड़ी के भागीरथी पुल के पास मालवीय घाट पर पहुंचने के बाद पहलवानों के आंखों से आंसू झलक गए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट के समर्थन के बाद पहलवान मेडलों को विसर्जित किए बिना ही वापस लौट गए हैं। नरेश टिकैट ने अपने पास मेडल ले लिए हैं। सरकार को पांच दिन का समय दिया गया है।

विरोध करने के लिए दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे तीनों पहलवान सिर पर कपड़ा रखकर तीनों खिलाड़ी रोने लगे। बाद में नीचे बैठ गए है।पहलवानों के साथ कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी थी। हालांकि, इससे पहले गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पहलवानों से आह्वान किया था कि वे अपने-अपने मेडल गंगा नदी में प्रवाहित न करें।

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से मेडल गंगा में विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान है। खिलाड़ी आए, पूजा करें, आरती में सम्मलित हो। गंगा सभा स्वागत करेगी। कहा कि हरकी पैड़ी को राजनीतिक अखाड़ा न बनाए।

उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पहुंचने पर खिलाड़ियों से अनुरोध किया जाएगा। कहा कि यदि उनकी भावना है तो सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करें। पहलवानों को समर्थन देने के लिए हरिद्वार कांग्रेस के सदस्य और मेयर भी हरकी पैड़ी पहुंचे। हरिद्वार मेयर अनिता, शर्मा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग समेत किसान भी पहुंचे हरकी पैड़ी। (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी।

प्रदर्शनकारियों ने हाथो में पम्पलेट और पहलवानों को इंसाफ दो, बृज भूषण मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आपको बता दें कि आज 30 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के चोटी के पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीत फोगाट समेत अन्य पहलवान पिछले 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

इन सभी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। इनमें एक नाबालिग महिला पहलवान भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पहलवानों ने ऐलान किया कि वो हरिद्वार में जाकर अपने मेडल गंगा में बहा देंगे। अब हरिद्वार पुलिस की तरफ से कहा गया है कि वो गंगा में मेडल बहाने आने वाले पहलवानों को हरिद्वार में घुसने से नहीं रोकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)