होम करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार, रद्द हो सकती है मान्यता; जानें क्या है वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 30, 2023 09:47 PM

करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार, रद्द हो सकती है मान्यता; जानें क्या है वजह

करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार, रद्द हो सकती है मान्यता; जानें क्या है वजह

करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार, रद्द हो सकती है मान्यता; जानें क्या है वजह

देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। अपर्याप्त फैकल्टी और नियमों का पालन न करने के कारण इनकी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता खत्म हो सकती है।

मालूम हो कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) देश की चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा पेशेवरों के लिए नियामक संस्था है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही 40 मेडिकल कॉलेज अपनी मान्यता खो चुके हैं। अब उन्हें एनएमसी को दिखाना चाहिए कि वे निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं।

एनएमसी के रडार पर आए मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट तैयार हुई है। इसमें गुजरात, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कॉलेज शामिल हैं। आयोग के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड की ओर से एक महीने से अधिक समय तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई तरह की कमियां सामने आईं, जिसमें सीसीटीवी कैमरों, आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रक्रिया और फैकल्टी रोल में खामियां मिलीं।

तय मानदंडों का नहीं हो रहा था पालन
सूत्रों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए कॉलेज कैमरे लगाने और तय मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे। कई जगहों पर बायोमेट्रिक फैसिलिटी ठीक से काम नहीं कर रही थी। इंस्पेक्शन के दौरान फैकल्टी में भी कई पद खाली पाए गए। सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के पास अपील करने का विकल्प रहेगा। इसे लेकर एनएमसी में 30 दिनों के भीतर पहली अपील की जा सकती है। अगर यहां से अपील खारिज होती है तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करना पड़ेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)