होम आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2023 06:37 PM

आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

लखनऊ, 4 मई। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अदिति अग्रवाल ने उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। अदिति को आस्ट्रेलिया की डेकिन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)