होम सुप्रीया सुले, अजित पवार के बाद रेस में प्रफुल्ल पटेल, क्या बनेंगे NCP चीफ?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 3, 2023 09:08 PM

सुप्रीया सुले, अजित पवार के बाद रेस में प्रफुल्ल पटेल, क्या बनेंगे NCP चीफ?

सुप्रीया सुले, अजित पवार के बाद रेस में प्रफुल्ल पटेल, क्या बनेंगे NCP चीफ?

सुप्रीया सुले, अजित पवार के बाद रेस में प्रफुल्ल पटेल, क्या बनेंगे NCP चीफ?

महाराष्ट्र की सियासत में हो रहे बड़े उलटफेर के दौरान मंगलवार को एनसीपी के कद्दावर नेता शरद पवार ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शरद पवार के इस्तीफे को लेकर उनकी अपनी ही पार्टी में इसका विरोध होने लगा।

एनसीपी के कई नेता चाहते थे कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस लें, लेकिन शरद पवार ने ऐसा नहीं किया। हालांकि, शरद पवार के इस्तीफे कुछ घंटे बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अजित पवार ने कहा कि अपने फैसले को लेकर शरद पवार ने दो-तीन दिन का वक्त मांगा है। दो-तीन दिन बाद सोचकर शरद पवार ये बताएंगे कि उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए या नहीं।

शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इस बात को फिर से दोहराया कि शरद पवार के निर्णय को लेकर उन्हें दो-तीन दिन का समय पुनर्विचार के लिए देना चाहिए। हालांकि, पवार के इस्तीफा देने के बात यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि उनके बाद कौन? इस रेस में सुप्रिया सुले और अजित पवार शामिल हैं। मगर राजनीतिक हलकों में प्रफुल्ल पटेल का भी नाम सामने आ रहा है।

शरद पवार के निर्णय पर प्रफुल्ल पटेल?

एनसीपी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "शरद पवार ने बार-बार कहा कि एक पीढ़ीगत परिवर्तन होना चाहिए। शायद वह चाहते थे कि एक नई पीढ़ी आगे बढ़े। हममें से कोई भी इसके बारे में पहले से नहीं जानता था। उन्होंने कुछ समय मांगा है और हमें यह चाहिए कि उन्हें समय दिया जाए। हमारे कुछ कार्यकर्ता चाहते थे कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। मैं, अजित पवार, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और अन्य - हमने आज उनसे बात करने की कोशिश की। हमने उनसे फिर से अनुरोध किया लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमें उन्हें एक या दो दिन का वक्त देना चाहिए।"

क्या प्रभुल्ल पटेल बनेंगे पार्टी चीफ?

शरद पवार के इस्तीफे के बाद क्या प्रफुल्ल पटेल एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे? इसके जवाब में प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "जब तक शरद पवार के इस्तीफे पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक ऐसा कोई सवाल नहीं उठता है। व्यक्तिगत रूप से मैं इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं पहले से ही पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। इस पद के नाते मेर ऊपर पहले से ही बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं, इसलिए मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"

राकांपा अध्यक्ष के पद पर फैसला करने के लिए गठित पार्टी की समिति पर राकांपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "हम आपको कल बताएंगे कि क्या उस समिति की बैठक बुलाने की जरूरत पड़ेगी या नहीं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)