होम ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह CMS में 6 मई को मुख्य अतिथि होंगे चौधरी भूपेन्द्र सिंह UP भाजपा अध्यक्ष

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 1, 2023 07:55 PM

‘शिक्षक धन्यवाद समारोह CMS में 6 मई को मुख्य अतिथि होंगे चौधरी भूपेन्द्र सिंह UP भाजपा अध्यक्ष

‘शिक्षक धन्यवाद समारोह CMS में 6 मई को मुख्य अतिथि होंगे चौधरी भूपेन्द्र सिंह UP भाजपा अध्यक्ष

‘शिक्षक धन्यवाद समारोह CMS में 6 मई को मुख्य अतिथि होंगे चौधरी भूपेन्द्र सिंह UP भाजपा अध्यक्ष

लखनऊ, 1 मईः सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने कर्तव्यपरायण व विद्वान शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन आगामी 6 मई, शनिवार को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में कर रहा है। इस अवसर पर भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सारगर्भित चर्चा-परिचर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं भावी पीढ़ी को जीवन मूल्यों व चरित्र निर्माण का संदेश देने हेतु विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च 6 मई, शनिवार को प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा।  ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा, जिसका उद्घाटन उ.प्र. भाजपा के अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह करेंगे। इस समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे, जिनकी बदौलत सी.एम.एस. के छात्र देश-विदेश में लखनऊ का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस की प्रधानाचार्यायें भी उपस्थित रहेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)