होम कंगना रनौत से पपराजी ने कहा- आपसे बात करने में डर लगता है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2023 09:27 PM

कंगना रनौत से पपराजी ने कहा- आपसे बात करने में डर लगता है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत से पपराजी ने कहा- आपसे बात करने में डर लगता है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत से पपराजी ने कहा- आपसे बात करने में डर लगता है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत पपराजी के साथ काफी फ्रेंडली दिखती हैं। रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें आईं। एयरपोर्ट पर ही कई बार वह ऐसी बातें कह जाती हैं जो कि सुर्खियां बन जाती हैं। कंगना ने बताया कि वह हरिद्वार के लिए रवाना हो रही हैं।

इसके बाद वह केदारनाथ जाएंगी। एयरपोर्ट पर कंगना ने सफेद रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गले में स्टोन का नेकलेस मैच किया। अपने इस लुक को उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस से कंप्लीट किया। साथ ही स्टाइलिश ब्राउन बैग कैरी किया।

केदारनाथ जाएंगी कंगना
कंगना ने पपराजी से कहा, 'मैं हरिद्वार जा रही हूं। अगर आपको लग रहा हो कि इतनी तैयार होकर कहां जा रही हूं। वैसे आपने पूछा तो नहीं पर मैंने सोचा मैं बता देती हूं कि मैं इतना सज धज के कहां जा रही हूं। मैं गंगा आरती करने जा रही हूं। कल मैं केदारनाथ जाऊंगी। बस आपकी जानकारी के लिए बता दे रही हूं।'

पपराजी को कंगना का जवाब
तभी एक पपराजी ने उनसे कहा, 'हमें आपसे डर लगता है बात करने में।' कंगना जवाब देती हैं, 'लगना ही चाहिए, अगर आप समझदार हैं तो लगना ही चाहिए बिल्कुल।' इसके बाद वह हंसते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)