होम बंगले पर बवाल! राज निवास खुला है, आकर देख लीजिए; AAP के आरोप पर LG का जवाब

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 30, 2023 09:01 PM

बंगले पर बवाल! राज निवास खुला है, आकर देख लीजिए; AAP के आरोप पर LG का जवाब

बंगले पर बवाल! राज निवास खुला है, आकर देख लीजिए; AAP के आरोप पर LG का जवाब

बंगले पर बवाल! राज निवास खुला है, आकर देख लीजिए; AAP के आरोप पर LG का जवाब

अरविंद केजरीवाल के आवास के रिनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने के आरोपों की जांच कराने के आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिये हैं। इसपर बिफरी आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आधिकारिक आवास की मरम्मती पर 15 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे।लेकिन अब एलजी ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। एलजी ने आप के सभी आरोपों से इनकार किया है। एलजी ने कहा कि राज निवास सभी के लिए खुला है। कोई भी, कभी भी आ सकता है और देख सकता है। दिल्ली में जब उपराज्यपाल से इन आरोपों को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा था और आप से अभी भी कह रहा हूं कि राज निवास सभी के लिए खुला हुआ है। जब चाहे आप आकर देख सकते हैं कि उसमें क्या काम हुआ है और क्या नहीं हुआ है।'उपराज्यपाल ने रविवार को सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ बराज तक Yamuna Rejuvenation Project के फेज-1 का निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह बात कही। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि छह एकड़ जमीन पर बने राज निवास के रिपेयर वर्क पर 15 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे।

दरअरसल दिल्ली का यह बंगला विवाद पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रिनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये थे। बीजेपी का आरोप है कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब उस वक्त यह पैसे खर्च किये गये थे। बीजेपी ने इस खर्चा का हिसाब बताते हुए कहा था कि केजरीवाल ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का किचेन बनवाया, 15 लाख से ज्यादा उनके टॉयलेट को बनाने में खर्च किया गया और करोड़ो रुपये के पर्दे लगाए गए।

इतना ही नहीं केजरीवाल के बंगले को 'शीशमहल' कहते हुए यह भी आरोप लगाया कि इस खर्चे के लिए बड़ी ही चालाकी से 9.99 करोड़ रुपये का बजट रखा गया क्योंकि 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट होने पर एलजी से अनुमति लेनी पड़ती है। बीजेपी का यह भी आरोप है कि महंगे टीवी खरीदे गये और वियतनाम से मार्बल लाकर केजरीवाल के बंगले में लगाया गया।

इसके बाद उपराज्यपाल ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया। उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव को सीएम के बंगले पर हुए खर्च से संबंधित सभी कागजात संभाल कर रखने के आदेश दिये और 15 दिनों के अंदर इसपर रिपोर्ट मांगी। एलजी ने बंगले पर खर्च किये गये पैसों से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकारी की एक मंत्री आतिशी मर्लेना ने इसका विरोध किया है। उन्होंने एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि एलजी द्वारा सीएम केजरीवाल के बंगले पर हुए खर्चे का दस्तावेज मांगा जाना असंवैधानिक है। आतिशी ने कहा है कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और वो ऐसी रिपोर्ट नहीं मांग सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)