होम विश्व की ज्वलंत समस्याओं पर सकारात्मक सुझाव दिये छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2023 08:16 PM

विश्व की ज्वलंत समस्याओं पर सकारात्मक सुझाव दिये छात्रों ने

विश्व की ज्वलंत समस्याओं पर सकारात्मक सुझाव दिये छात्रों ने

विश्व की ज्वलंत समस्याओं पर सकारात्मक सुझाव दिये छात्रों ने

लखनऊ, 30 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा विद्यालय परिसर में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेन्स के दूसरे व अन्तिम दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली की तर्ज पर संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न शाखाओं का प्रतिनिधित्व करती हुई छात्रों की सात कमेटियों का गठन किया गया। यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स काउन्सिल के अन्तर्गत पत्रकारिता एवं मीडिया की भूमिका पर गंभीर चर्चा-परिचर्चा हुई, जिससे कि आम लागों तक सही सूचनाएं पहुंचे और मानवाधिकारों के उल्लंघन को सही ढंग रिपोर्ट किया जा सके। इसी प्रकार, यू.एन. जनरल असेम्बली कमेटी के अन्तर्गत विश्व मानवता के सतत् विकास पर चर्चा सम्पन्न हुई जबकि यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउन्सिल कमेटी ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को और अधिक बढ़ाने पर गंभीर चर्चा की। इसी प्रकार ‘द इन्टरनेशनल प्रेस’ नामक कमेटी के छात्रों ने फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभाई। इन छात्रों ने बड़ी जिम्मेदारी से अन्तर्राष्ट्रीय अथवा राष्ट्रीय प्रेस की भूमिका निभाई।

            सायंकालीन सत्र में एम.यू.एन.-2023 का समापन सत्र बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू सिंह, वित्त सलाहकार, उ.प्र. शासन ने प्रतिभागी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती अंजू सिंह कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महती भूमिका निभाते हैं। एम.यू.एन.-2023 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)