होम सी.एम.एस. छात्रों ने जीती ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 27, 2023 06:59 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने जीती ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. छात्रों ने जीती ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. छात्रों ने जीती ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप
लखनऊ, 27 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्रों ने इण्टर-स्कूल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप की ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 13 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल एवं 11 ब्रांज  मेडल पर कब्जा जमाकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ ताइक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज, लखनऊ में किया गया। इस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र शाश्वत राय, कनिष्क पी. सिंह, ओजस पाण्डेय, शौर्य सिंह, सानवी निगम, स्नेहा मंतुवाल, सुकृति पाण्डेय, दीपिका रावत, आंजनेय सिंह, आर्यन कुमार, अशिता राठौर, वर्तिका सिंह एवं मायरा ने गोल्ड मेडल अर्जित किया है। इसके अलावा, 8 छात्रों ने सिल्वर मेडल एवं 11 छात्रों ने कांस्य पदक जीता है। चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर ताईक्वाण्डो प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते सर्वाधिक पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)