होम वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2023 11:24 PM

वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले

वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले

वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर चुटकी ली है। गहलोत ने बीकानेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने तो उनकी योजनाएं चालू रखी है ईआरसीपी, वसुंधरा राजे ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया।

नींबू में और दूथ में यही फर्क है। मीडिया वाले वसुंधरा राजे को बता दीजिए। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि किसी की लापरवाही से 40 हजार करोड़ की रिफायनरी 76 हजार करोड़ की हो जाए, इससे बड़ा नुकसान और क्या हो सकता है। बताईये आप। हमने वसुंधरा सरकार की कोई योजना बंद नहीं की है। ईआरसीपी है। हमनें बंद नहीं की है।

सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार पब्लिक इंटरेस्ट के अंदर सरकार लानी है। हम पीएम मोदी से मांग कर रहे हैं जो वादा किया है उसे निभाओं राष्ट्रीय परियोजना घोषित करों। वो नहीं कर रहे हैं हम खुद 13 हजार करोड़ रुपये लगा रहे हैं। वह तो वसुंधरा राजे की योजना थी। हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। ये ही फर्क है वसुंधरा राजे और हम लोगों के अंदर। नींबू में और दूथ में यही फर्क है। हमने तो उनकी योजनाएं चालू रखी है। ईआरसीपी और वसुंधरा राजे ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया।

वसुंधरा राजे ने पायलट को दिया जवाब

सीएम अशोक गहलोत ने बीकानेर में मीडिया से बात करते हुए इशारों ही इशारों में वसुंधर राजे पर जमकर निशाना साधा। बता दें वसुंधरा राजे ने पिछले दिनों सूरतगढ़ में एक कार्यक्रम में सचिन पायलट के मिलीभगत के आरोप कहा था- दूध और नींबू का रस एक साथ नहीं मिलते हैं। पूर्व सीएम राजे ने हैरानी जताते हुए कहा कि कई लोग जानबूझकर कह रहे हैं कि 'हम (राजे और गहलोत) मिले हैं, और हमारे बीच मिलीभगत है।' उन्होंने कहा कि जिसके साथ सिद्धांत और विचारधारा मेल नहीं खाती, उसके साथ यह कैसे संभव है? क्या दूध और नींबू का रस कभी मिलते हैं?

सचिन पायलट ने लगाया था आरोप

दरअसल सचिन पायलट ने बीते दिनों अशोक गहलोत पर वसुंधरा राजे से सांठगांठ का आरोप लगाया था। पायलट ने भाजपा की सरकार के समय हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में गहलोत के कार्रवाई न करने को लेकर उपवास किया था। तब पायलट ने गहलोत और वसुंधरा राजे के बीच सांठगांठ को लेकर सवाल उठाया था। सचिन पायलट ने कहा था कि राज्य सरकार के कार्रवाई न करने से लोग ये मान लेंगे कि गहलोत और वसुंधरा के बीच कोई मिलीभगत है। वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट के इसी बयान पर पलटवार किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)