होम यूपी समेत इन राज्यों में कल शाम से होगी तेज बारिश, गिरेंगे ओले; दिल्ली के लिए भी अलर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2023 10:35 PM

यूपी समेत इन राज्यों में कल शाम से होगी तेज बारिश, गिरेंगे ओले; दिल्ली के लिए भी अलर्ट

यूपी समेत इन राज्यों में कल शाम से होगी तेज बारिश, गिरेंगे ओले; दिल्ली के लिए भी अलर्ट

यूपी समेत इन राज्यों में कल शाम से होगी तेज बारिश, गिरेंगे ओले; दिल्ली के लिए भी अलर्ट

देशभर के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई। हालांकि, बुधवार से कई राज्यों में राहत है और धूप खिली हुई है।

लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि का एक नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत, 24-26 मार्च को मध्य भारत और 26 मार्च को पूर्वी भारत के राज्यों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी आने की आशंका है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। इसके अलावा, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, ओडिशा में काफी ओले पड़े। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट राज्यों में अधिकतम तापमान 27-33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

इन राज्यों में फिर से होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 23 मार्च की शाम से मौसम फिर बदल जाएगा। बारिश के साथ कई जगह ओले पड़ने वाले हैं। वहीं, राजस्थान में 23 और 24 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि होगी। मध्य भारत की बात करें तो अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 24-26 मार्च के बीच बारिश होगी और ओले गिरेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 मार्च को आंधी-तूफान व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भी होगी बारिश
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 22 मार्च को और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश व आंधी आने की संभावना है। 24 मार्च से तेलंगाना, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। वहीं, उत्तर पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। पूर्वी भारत की बात करें तो 22 मार्च को बारिश होगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। हालांकि, 26 मार्च से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)