होम जीवन को खुशियों से भर देंगे राम नवमी के 10 अचूक उपाय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2023 10:19 PM

जीवन को खुशियों से भर देंगे राम नवमी के 10 अचूक उपाय

जीवन को खुशियों से भर देंगे राम नवमी के 10 अचूक उपाय

जीवन को खुशियों से भर देंगे राम नवमी के 10 अचूक उपाय

इस वर्ष रामनवमी पर्व 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि तथा गुरुपुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन निम्न उपाय आजमाने से जीवन में खुशियां आती है। आइए जानते हैं 10 अचूक उपाय-

1. इस दिन 1 कटोरी में पानी लेकर रामरक्षा मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का 108 बार जाप करें। फिर घर के सभी कोने में उस जल का छिड़काव कर दें। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

2. दांपत्य जीवन में दूरियां कम करके प्रेम बढ़ाने के लिए महिला इस दिन खीर बनाकर उसे रात्रि में चन्द्रमा की रोशनी में एक घंटे तक रखने के बाद वह खीर दोनों मिलकर खा लें।

3. राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के मंदिर में या उनके चित्र के सामने 3 बार अलग अलग समय पर श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन..., का पाठ करें। ऐसा करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट दूर होते हैं।

4. रामनवमी पर प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान जी की गुणगान करें और हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें। इससे जातक पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

5. राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे सभी तरह के सकंट दूर होकर आपकी रक्षा होगी।

6. राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के पूजन के समय राम नाम का जप जरूर करें। इससे जीवन में सुख एवं खुशहाली आएगी।

7. राम नवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना या कराना अत्यंत ही शुभ माना गया है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे दु:ख दूर हो जाते हैं।

8. रामनवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने या कराने से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। या सिर्फ "मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहुसु दसरथ अजिर बिहारी" चौपाई का सम्पुट लगाकर पाठ करें। (चौपाई का अरद्धांश रामचरित मानस के पाठ के हर दोहे के पहले और बाद में पाठ किया जाता है तो उस अर्द्ध अंश को सम्पुट कहते हैं)

9. इस दिन रामचंद्र की स्तुति करने से प्रभु प्रसन्न हकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

10. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो रामनवमी के दिन रामाष्टक का पाठ विधि पूर्वक करें। इसे अचानक धन की प्राप्ति होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)