होम वार्षिक परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी छात्र सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2023 07:32 PM

वार्षिक परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी छात्र सम्मानित

वार्षिक परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी छात्र सम्मानित

वार्षिक परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी छात्र सम्मानित

लखनऊ, 22 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में आज विद्यालय के कक्षा-6 से 9 व 11 के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से प्रशिस्त पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया, जिन्होंने वर्ष भर में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद की प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले, डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स का विधिवत् उद्घाटन किया। सम्बोधित करते हुए डा. गाँधी ने कहा कि भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है।

            समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ से हुआ, रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने विश्व एकता व विश्व शान्ति का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया तथापि ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ की प्रभावशाली प्रस्तुति से अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था की स्थापना हेतु ”विश्व संसद“ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है जो बच्चों को अन्दर से मजबूत और बाहर से आकर्षक बनाता है जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना बहादुरी से कर सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)