होम दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2025 06:12 PM

दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मंजूरी दी गई है।

दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

लखनऊ, 1 अक्टूबर 2025: केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मंजूरी दी गई है।

इतना मिलेगा बोनस

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों को 3400 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। वित्त विभाग इसकी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है और आदेश अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जाने की संभावना है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

इस बोनस का लाभ सिर्फ राजपत्रित कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि

  • दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों,
  • वर्कचार्ज कर्मचारियों
    को भी मिलेगा। सरकार की ओर से तय की गई राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी संभव

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से जल्द ही महंगाई भत्ता (DA) और राहत भत्ता बढ़ाने का ऐलान भी किया जा सकता है। अनुमान है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की जा सकती है।

योगी सरकार के इस फैसले से त्योहारों से पहले कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आना तय है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)