होम पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2022 10:17 PM

पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

रूस और यूक्रेन के बीच दसवें दिन भी युद्ध जारी है। यूक्रेन में तबाही का मंजर दिखने लगा है। यूक्रेन के कई बड़े क्षेत्रों में रूसी सैनिकों का कब्जा हो गया है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक और बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा है कि हम यह सैन्य ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा करके ही रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य ढांचा को तबाह कर दिया है। यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के फैसले पर बोलते हुए पुतिन ने बताया कि रूस लगातार शांतिपूर्ण तरीके से मसले को हल करना चाहता था लेकिन पश्चिमी देशों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। पुतिन ने कहा, यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन की किसी भी तीसरे पक्ष की घोषणा को रूस सशस्त्र संघर्ष में भागीदारी मानेगाइसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा। पुतिन ने कहा कि रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के बराबर है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्वी यूक्रेन में रूसी बोलने वालों के साथ-साथ अपने स्वयं के हितों की रक्षा करने की आवश्यकता थी जो हम कर रहे हैं। इसके साथ ही पुतिन ने एक बार फिर से यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए कई मांग रखी है। उन्होंने कहा कि रूस चाहता है कि यूक्रेन असैन्यीकृत करें। साथ ही साथ तटस्थ रहे। इसके साथ ही पुतिन ने दावा किया कि रूस में मार्शल लॉ लगाने की कोई योजना नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)