होम लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के हाथों पिटने वाले कैब ड्राइवर ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2021 09:01 PM

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के हाथों पिटने वाले कैब ड्राइवर ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स,

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के हाथों पिटने वाले कैब ड्राइवर ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स,

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के हाथों पिटने वाले कैब ड्राइवर ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स,

 पिछले कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की का कैब ड्राइवर को उछल-उछलकर पीटने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लड़की यूपी की राजधानी लखनऊ की बताई जा रही थी. और कैब ड्राइवर का नाम सहादत अली था। वहीं अब यह कैब ड्राइवर एक बार फिर से सुर्खियों में है।

दरअसल, कैब ड्राइवर सआदत अली ने शुक्रवार को पॉलिटिक्स में उतरने की ठान ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कैब ड्राइवर ने सहादत अली ने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने खुद भी इस बात की पुष्टि की है कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद सआदत अली ने कहा है कि उनके साथ जो हुआ वह कभी नहीं भूल सकता। अली का कहना है कि वह राजनीति में भी इसीलिए आए हैं ताकि इस तरह के पुरुषों की लड़ाई लड़ सके और उनको यथासंभव मदद पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि मैं देश के खासकर उत्तर प्रदेश के युवाओं और पुरुषों की आवाज सुनना चाहता हूं ताकि उनके आत्मसम्मान की रक्षा हो सके।

गौरतलब है कि कैब ड्राइवर ऐक्सिडेंट का आरोप लगाकर एक युवती ने चालक को जमकर पीटा दिया था। बीच रोड पर युवती ने चालक को कई थप्पड़ मारे और फोन भी छीनकर तोड़ दिया था। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)