होम समीर वानखेड़े की पत्नी को मिली दाऊद-नवाब मलिक की फोटो? जानें पूरा मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2021 08:51 PM

समीर वानखेड़े की पत्नी को मिली दाऊद-नवाब मलिक की फोटो? जानें पूरा मामला

समीर वानखेड़े की पत्नी को मिली दाऊद-नवाब मलिक की फोटो? जानें पूरा मामला

समीर वानखेड़े की पत्नी को मिली दाऊद-नवाब मलिक की फोटो? जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) एनसीबी (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. इस बीच उन्होंने वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े को लेकर एक ट्वीट कर दिया, जिसपर अब क्रांति ने पलटवार किया है.

क्रांति वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

दरअसल, NCP नेता ने समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े (Kranti Redkar Wankhede) को लेकर एक चैट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया. जिसमें एक शख्स ने लिखा था- 'मैडम क्रांति, मेरे पास दाऊद और नवाब के कनेक्शन के पुख्ता सबूत हैं, प्लीज डीएम करें." इसके जवाब में क्रांति ने लिखा- "आपके पैसे किस तरह के सबूत हैं."

शख्स ने फिर लिखा- "मेरे पास नवाब मलिक और दाऊद की फोटो है." जिसपर क्रांति ने रिप्लाई किया- "प्लीज सेंड, इसके लिए आपको इनाम मिलेगा." हालांकि, नवाब मलिक द्वारा शेयर किए गए इस इस चैट को क्रांति रेडकर ने फर्जी बताया है.

वानखेड़े की पत्नी का नवाब मलिक पर पलटवार

नवाब मलिक के इस ट्वीट के बाद समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति ने पलटवार किया. उन्होंने मलिक के ट्वीट के जवाब में लिखा- "ये चैट गलत तरीके से बनाई गई है और पूरी तरह से फर्जी है. मेरी किसी से भी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है. एक बार फिर बिना वेरिफाई किए पोस्ट किया गया. मुंबई साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करा रही हूं. समर्थकों चिंता न करें, यह हमारी संस्कृति या हमारी भाषा नहीं है."

गौरतलब है कि नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच चल रही 'जंग' में हर रोज कुछ नया सामने आ रहा है. मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. दोनों के वकील कोर्ट में दलीलें रख रहे हैं.

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर वसूली, धर्म छिपाने, फर्जी कागजात से नौकरी पाने समेत कई आरोप लगाए हैं. वहीं वानखेड़े की ओर इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)