होम दरबार साहिब की घटना पर बोले सुखबीर बादल, जज की कमीशन बैठाकर होनी चाहिए जांच

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 20, 2021 10:17 PM

दरबार साहिब की घटना पर बोले सुखबीर बादल, जज की कमीशन बैठाकर होनी चाहिए जांच

दरबार साहिब की घटना पर बोले सुखबीर बादल, जज की कमीशन बैठाकर होनी चाहिए जांच

दरबार साहिब की घटना पर बोले सुखबीर बादल, जज की कमीशन बैठाकर होनी चाहिए जांच

पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कथित बेअदबी करने की कोशिश की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश की सियासत भी गर्माती जा रही है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दरबार साहिब में जो हुआ उससे बुरी बात कोई नहीं हो सकती, बहुत अफसोस की बात है कि डिप्टी कमिश्नर की जांच कमेटी बनाई है। इतने गंभीर मामले की जज की कमीशन बैठाकर जांच होनी चाहिए। इस बात से ही पता चलता है कि इनकी नीयत साफ नहीं है।दरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति स्वर्ण मंदिर में रेलिंग को पार कर पवित्र स्थान पर पहुंच गया। इस घटना से हरकत में आए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्यों ने उसे पकड़ा। जब उसे एसपीजीसी के कार्यालय ले जाया जा रहा था तब आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के एक दिन बाद कपूरथला में भी ऐसा ही घटना हुई। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)