होम सी.एम.एस. को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का खिताब प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त सम्मानित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 20, 2021 07:34 PM

सी.एम.एस. को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का खिताब प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त सम्मानित

सी.एम.एस. को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का खिताब प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त सम्मानित

सी.एम.एस. को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का खिताब  प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त सम्मानित

लखनऊ, 20 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ को-एड स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया है एवं इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को एक भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में गुरूग्राम, हरियाणा के लीला एम्बियन्स होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी भी उपस्थित थीं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।

            एजुकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग 2020-21 के अन्तर्गत देश भर के कुल 1928 टॉप ‘को-एड डे स्कूलों’ के आकलन में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस ने ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, कम्पीटेन्स ऑफ फैकल्टी, करीकुलम एण्ड पेडागॉजी, लीडरशिप मैनेजमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस, ऑनलाइन एजूकेशन आदि विभिन्न मानकों पर खरा उतरते हुए कुल 1550 अंको में से सर्वाधिक 1267 अंक अर्जित कर लखनऊ का एवं उत्तर प्रदेश का सबसे बेहतरीन ‘को-एड डे स्कूल’ कहलाने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को  11वीं रैंक, सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस को 13वीं रैंक एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) को 14वीं रैंक हासिल हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)