होम भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन ने दिया श्राप, बोलीं- आप लोगों के जल्द ही आएंगे बुरे दिन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2021 10:10 PM

भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन ने दिया श्राप, बोलीं- आप लोगों के जल्द ही आएंगे बुरे दिन

भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन ने दिया श्राप, बोलीं- आप लोगों के जल्द ही आएंगे बुरे दिन

भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन ने दिया श्राप, बोलीं- आप लोगों के जल्द ही आएंगे बुरे दिन

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन ने सोमवार को राज्यसभा में केंद्र की मोदी सरकार को श्राप दे दिया। दरअसल, राज्यसभा में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच चर्चा के लिए पीठासीन भुवनेश्वर कालिता ने सपा सांसद जया बच्चन को बुलाया गया और उन्होंने कहा कि- We Want Justice और हम उनसे (भाजपा) जस्टिस की उम्मीद नहीं करते हैं। लेकिन क्या हम आपसे जस्टिस की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं। देखिए आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं। इसी बीच सपा सांसद और भाजपा सांसद के बीच गहमागहमी हो गई और सपा सांसद ने पीठासीन अधिकारी से कार्यवाही की मांग की। जया बच्चन ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आप लोगों के दिल में बाहर बैठे लोगों के लिए जरा भी सम्मान नहीं है। मैं श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। गहमागहमी के माहौल के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दरअसल, भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने सपा सांसद पर संसद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। जिसके बाद जया बच्चन और भी ज्यादा गुस्सा गईं और उन्होंने भाजपा को श्राप दे दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)