होम शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2026 07:32 PM

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए 40,000 रुपये देने के वादे के बाद बीजेपी और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए 40,000 रुपये देने के वादे के बाद बीजेपी और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अब जसवंतनगर से विधायक और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वार-पलटवार देखने को मिला।

महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के सपा के ऐलान पर BJP का हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी ऐलान किया गया। पार्टी ने वादा किया कि यदि उत्तर प्रदेश में उसकी सरकार बनती है तो महिलाओं को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सपा के इस ऐलान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज छलावा है. यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है. यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है. दोनों भविष्य के नाम पर फ़र्जी वादे बेच रहे हैं.

शिवपाल सिंह यादव ने केशव मौर्य को दिया जवाब

केशव प्रसाद मौर्य के इस हमले के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी जवाब दिया। शिवपाल ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के हाथ पांव फूल गए हैं। उनके इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर सियासी वार-पलटवार और तेज हो गया।

केशव मौर्य ने अपने बयान में सपा के PDA पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा का PDA यानी ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी' की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीक़े से समझती हैं और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी.

वहीं, शिवपाल सिंह यादव का पलटवार ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। महिलाओं के लिए 40,000 रुपये के वादे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)